झाबुआ डेस्क। झाबुआ के उत्कृष्ट विद्यालय के सामने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की याद में लगाई गई शिलालेख पर चढ़कर एक युवक ने वीडियो बनाया। इस शिलालेख के अपमान को लेकर लोगाें में आक्रोश है। इसे लेकर पुलिस थाने में आवेदन दिया गया है। जिसमें संबंधित युवक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। 

थाना प्रभारी के नाम दिए आवेदन में बताया कि इस शिलालेख को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा हटेसिंह राठौर की स्मृति में लगाया गया था। लेकिन अब इस शिलालेख को अपमानित किया जा रहा है। यह शिलालेखा स्वतंत्रता के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में शासन द्वारा लगाई गई थी। असामाजिक तत्वों द्वारा इस पर चढ़कर की जा रही अमानवीय हरकत से आक्रोश है। गौरतलब है कि पिछले दिनों युवक का शिलालेख पर चढ़े हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। आवेदन में संबंधित युवक पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *