आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन का आयोजन सतना में आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ एवं रबी फसल 2022-23 की दावा राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण की। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण चंद्रशेखर आजाद नगर में भी किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री माधौसिंह डावर, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, अनुविभागीय अधिकारी सखाराम यादव, जनपद सीईओ रविन्द्र गुप्ता, आज़ाद नगर पटवारी भूरसिंह चौहान, वेटनरी डॉक्टर खरत मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को भी सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि 2-2 हजार रुपए की राशि भी किसानों के खातों में डाली। मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार पत्र दिए। डावर ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख पट्टा वितरण किए गए। चन्द्रशेखर आज़ाद नगर ब्लाक में कुल 197 पट्टे वितरण किए गए। Post navigation तेंदूपत्ता लेकर जा रहा ट्रॉला सड़क किनारे पलटा आपसी समझौता होने के बाद दिए गए रुपए मारपीट कर फिर ले गए, चार पर केस