चंद्रशेखर आजाद नगर। दो पक्षों में चल रहा आपसी विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में एक पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला ग्राम बिलझर का है। ग्राम बिलझर होली फलिया में युवती गांव के ही युवक के साथ चली गई थी। इस मामले को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद चल रहा था। युवती की माता व काका का आरोप है कि मामले में तोड़पानी किया गया था। रविवार शाम करीब 4 बजे कुल 5 लाख 50 हजार रुपए युवती पक्ष को देने की बात तय हुई थी। इसमें से चार लाख रुपए और चार बकरे मौके पर ही दे दिए थे। जबकि डेढ़ लाख रुपए देना बाकी थी। युवती की माता ने बताया हम सभी घर पर शाम को खाना खा रहे थे तभी लड़के पक्ष के कुछ लोग आए और पत्थरबाजी करने लगे। हमने दरवाजा खाेला तो एक पत्थर मेरी आंख पर लग गया। महिला का आरोप है कि समझोते के 4 लाख रुपए भी लड़के पक्ष के लोग ले गए। इसके बाद सभी भाग निकले। युवती पक्ष के लोग पुलिस थाने चंशेआ नगर पहुंचे और चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंशेआ नगर में चल रहा है। Post navigation मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना, चंशेआ नगर ब्लॉक में 197 पट्टे वितरित किए महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश के अंतगर्त फिट इंडिया दौड़ का आयोजन