मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ ग्राम भोरदू पंचायत में सरपंच व निवासियों के विशेष मांग पर खरंजा निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा प्रेषित प्रस्ताव पर जिला पंचायत द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने पर सरपंच द्वारा भूमि पूजन कार्य का शुभारंभ किया जाने का समाचार है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भोरदु में विभिन ग्रामीण बस्ती में सीसी रोड का निर्माण कार्य की मांग सरपंच द्वारा की गई थी इसका प्रस्ताव पंचायत द्वारा जनपद जिला पंचायत अलीराजपुर भजा जाने पर वहां से 12 लाख़ के निर्माण कार्य हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान के अनुशंसा पर स्वीकृत किए गए आज 6 अक्टूबर को ग्राम पंचायत भोरदू में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता नागर सिंह चौहान वन विभाग निगम अध्यक्ष माधोसिंह डावर, विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत,सरपंच करमसिंह तथा भाजपा कार्यकर्ता भरत महेश्वरी तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। Post navigation किसी ज्ञानी को समझाया जा सकता है मगर प्रेमी को समझाना मुश्किल-पंडित अमित शास्त्री मां पार्वती मैमोरियल स्कूल में एस एल सी कार्यक्रम आयोजित, बच्चों द्वारा डिजिटल तरीके से प्रोजेक्ट के आधार पर दी प्रस्तुति