मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ कस्बे में अनेक परिवार खाटू श्याम की भक्ति से जुड़े रहकर भक्ति कर रहे हैं विशेष कर ग्यारस को घरों में दरबार सजा कर “जोत” जलाते हैं इसी कड़ी में देवउठनी ग्यारस को भी आयोजन होने के समाचार है।

हमारे प्रतिनिधि को मिली जानकारी के अनुसार आम्बुआ में धार्मिक आस्था रखने वाले कोई श्री राम तो कोई हनुमान और कई परिवार शिव भक्त के साथ-साथ खाटू श्याम बाबा की भक्ति से जुड़े हुए हैं प्रत्येक माह की दोनों ग्यारस (एकादशी) को घरों में खाटू श्याम बाबा की जोत जलाई जाती है देवउठनी ग्यारस को बाबा का जन्मोत्सव कई परिवारों ने धूमधाम से मनाया आकाश राठौड़ ने अपने घर पर खाटू श्याम बाबा का आकर्षक दरबार सजाकर जोत जलाई कई घरों में भी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को खाटू श्याम की जोत जलाई गई इसी क्रम में कु. खुशी राठौड़ द्वारा घर के आंगन में एक सुंदर रंगोली खाटू श्याम की बनाई गई जो की आकर्षक का केंद्र रही आम्बुआ में खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *