जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर से होते हुए बड़ी संख्या में रेत से भरे डंपर गुजरते है। बुधवार सुबह एक डंपर की कबानी टूट गई, जिससे बीच सड़क पर रेत खाली कराने पड़ी। गांधी तिराहे पर रेती पड़ी रहने से ट्राफिक व्यवस्था भी बंधित रही। इसके कुछ दिन पहले भी नानपुर थाना अंतर्गत कोयले से भरा डंपर भी पलट गया था। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231101-WA0002.mp4 तत्काल टोल कर्मचारियों ने पहुच के ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी गई थी। वही डंपर से रेत बीच सड़क पर खाली करने से हर कोई टेक्टर लेकर रेती ले जाने लगा, जिससे कुछ देर तक कहा सुनी भी देखने को मिली। लगभग 10 बजे रेत को अन्य वाहन में भरकर ले गए। Post navigation पांच साल से अधूरे पड़े सड़क के आधे हिस्से का काम शुरू हुआ पशुओं को ठूंस-ठूंसकर ले जा रहे कत्लखाने, ना पुलिस ना ही हिंदू संगठन दे रहा ध्यान