जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत रोजाना अवैध रूप से वाहनों में ठूंस ठूंस पशुओं को ले जाया जा रहा है। इस तरह के वाहन रोजाना निकलते हैं लेकिन इसके बावजूद हिन्दू संगठन चुप बैठे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाम के समय जब ग्राम के हर मार्ग पर संघ का पथ संचलन निकल रहा था ठीक उसके कुछ घन्टो बाद धार जिले से नानपुर चेकपोस्ट फाटा से निकलते हुए नानपुर थाने के सामने से भी एक पिकअप में 12 से अधिक पशु भरे हुए थे। एक नहीं तीन-तीन वाहनों में एक साथ पशुओं को भरकर ले जाया जाता है। यह वाहन पशुओं को भरकर सेज़गाव होते हुए वालपुर से नर्मदा के ककराना नदी से महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में कत्लखानो में ले जाए जाते हैं। इसके पूर्व कुछ दिन पहले नानपुर थाना प्रभारी नेपालसिंह ने ऐसे वाहनों पर तेज गति से ले जाते हुए पीछा कर एक पिकअप को पकड़ा था। जिसमे थाना प्रभारी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया था कि धार जिले के ढही की पिकअप थी जिसमे एक पिकअप में 13 से ज्यादा पशुओं को ऊपर नीचे पटकके बांध कर रख गया था। कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ही पिकअप व जानवरो को न्यायालय से देने का आदेश ले आये थे। वहीं हिन्दू संगटनो ने थाना पर प्रभारी से मांग की है कि ऐसे वाहनों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे वाहनों को राजसात करें, ऐसे व्यापारियों का जुलूस भी निकाले, गो हत्या का मामला भी दर्ज किया जाए। Post navigation कबानी टूटने से सड़क पर बंद हुआ डंपर, रेत खाली करना पड़ी, बाधित हुआ ट्रैफिक राशन नहीं मिला तो मतदान का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण, पांच महीने पहले पर्ची बनाकर दी, लेकिन राशन अब तक नहीं मिला, गेहूं-चावल के लिए भटक रहे ग्रामीण