लोकसभा चुनाव का आगाज, क्या जोबट मंडल अध्यक्षों के रिक्त पदों को भरेगी भाजपा

- Advertisement -

जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट में  भाजपा मंडल अध्यक्ष के रिक्त पदों को लेकर  सरगर्मी तेज हो गई है दावेदारी कर रहे नेता, कार्यकर्ता अपनी-अपनी लॉबी मजबूत करने के फिराक में लगे हुए हैं बताया जाता है प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के करीब डेढ़ महीने बाद पार्टी से बगावत करने वाले बागी नेताओं को पद से हटा दिया  था जिनको हटाने के बाद बहुत से महत्वपूर्ण पद  जो भाजपा की सरकार बनने के बाद से रिक्त हो चुके थे वह अभी तक रिक्त है ऐसे में अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा मे बागी उम्मीदवारों का साथ देने वाले कई कार्यकर्ताओं को भाजपा के उम्मीदवा को हारने का श्रेय दिया था जिसके बाद भाजपा ने कई  ऐसे  नेताओं को  6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था वह कई दायित्वन कार्यकर्ताओं को पद से हटाने के  बाद से कई पद रिक्त हो चुके थे वही विधानसभा चुनाव के कई महीने बीत जाने के बाद भी जोबट विधानसभा में कई ऐसे पद जो रिक्त है जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण मंडल अध्यक्ष का पद भी है जो रिक्त है ऐसे तो देखा जाए तो हर स्तर के पद का अपना महत्व है, लेकिन मंडल अध्यक्षों की भूमिका संगठन के कार्य में सबसे अहम होती है प्रत्येक बूथ गाव, जाति, समाज एवं वर्ग विशेष में जहा भाजपा का प्रवेश  कम है, वहा अपना कार्य पहुंचाना मंडल अध्यक्ष का काम है अपने संगठन को बूथ से मंडल तक मजबूत करना मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी होती है ऐसे में जोबट का मंडल अध्यक्ष का रिक्त  पद जनचर्चा का विषय बना है ऐसे में नगर व ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने रिक्त पद पर अपनी दावेदारी की है जिनमें से ग्रामीण क्षेत्र से विजय चौहान ग्राम पंचायत दहेदला, करण डाबर बड़ागुड़ा से, नर्सिंग मौर्य ग्राम पंचायत उमरी, नरेंद्र मंडलोई कस्बा जोबट, से है वह जोबट नगर से संजय वाणी पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष, वासुदेव वाणी भाजपा मंडल महामंत्री, सोहन डोडवे वार्ड नंबर 12 के पार्षद जो मंडल अध्यक्ष के रिक्त पद पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं

कद्दावर से लेकर मौकापरस्त है अध्यक्ष की दौड़ में

भाजपा  मंडल का अध्यक्ष बनने के लिए कद्दावर से लेकर मौकापरस्त नेता भी अपने-अपने दाव खेल रहे है सूत्रों के अनुसार  मंडल अध्यक्ष बनने की चाह रखने वाले कद्दावर नेताओं और संघ से आए नेता अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सत्ता देखकर मौका भुनाने वाले  नेता भी अपने आप को अध्यक्ष बनना तय मान रहे हैं।

मंडल अध्यक्ष के प्रबल दावेदार

नगर और ग्रामीण के यह नेता पूरी तरह से अपने आप को इस मंडलअध्यक्ष के रिक्त पद के लिए तैयार कर रहे हैं और अपनी सक्रियता भी बढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही  संगठन के बड़े नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं. हालांकि जोबट मंडल अध्यक्ष के  रिक्त पद को भरने के लिए इन दावेदारों मे से किसके नाम पार संगठन अपनी मोहर लगयागी  या संगठन कोई नया चेहरे से मंडल अध्यक्ष के रिक्त पद के नए उम्मीदवारों को लेकर क्या फिर चौकाएगी?

-जोबट नगर के संजय वाणी का नाम भी चर्चा में है जिनकी गिनतीभाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में की जाती है बताया जाता है कि 5 वर्ष से मंडल महामंत्री दायित्व पर भी रह चुके हैं , वे 5 वर्षों से जोबट नगर परिषद उपाध्यक्ष के पद भी संभाला है जो जोबट के उपचुनाव में विधानसभा कार्यायलय के प्रभारी भी रह चुके हैं अभी वर्तमान में मंडल प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री है

-देखा जाए तो ग्रामीण क्षेत्र से मंडल अध्यक्ष की दौड़ में नर्सिंग मौर्य का नाम भी जनचर्चाओं में सामने आया है बताया जाता है कि ग्राम पंचायत उमरी से 2003 से आज तक सरपंच के पद पर रहे वह भारतीय जनता पार्टी के कई पदों पर रहकर सक्रिय सदस्य की भूमिका निभाते रहे

-ऐसे में जोबट मंडल अध्यक्ष के दावेदारों की दौड़ में जोबट नगर से सोहन डोडवे भी है जो (वाल्मीक) समाज से जिन्होंने राष्ट्र संघ सेवक संघ से द्वितीय वर्ष किया है वे अलीराजपुर झाबुआ क्षेत्र में पूर्णकालिक रहकर जनजाति क्षेत्र के जिला प्रमुख के रूप में काम भी कर चुके हैं वर्तमान जोबट नगर वार्ड नंबर 12 के पार्षद है

-बड़ागुड़ा से आदिवासी युवा चेहरा करण डाबर का नाम भी मंडल अध्यक्ष के दावेदार में सामन आ रहा है 2010 से 2013 तक BJP अ. ज. जा. मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोबट के रह चुके हैं वे 2014 से 2017 तक BJP युवा मोर्चा मे मंडल अध्यक्ष का दायित्व भी संभालना है, वही 2014 से 2021 तक ग्राम पंचायत बड़ा गुडा से सरपंच भी रह चुके हैं वर्तमान में 2021 से अभी तक ग्राम पंचायत बड़ा गुडा और ग्राम पंचायत उबलड से जनपद सदस्य हैं

-धार्मिक व राजनीतिक कार्य में अच्छी खासी पकड़ रखने वाले वासुदेव वाणी का नाम भी मंडल अध्यक्ष की दावेदार में है करीब 25 सालों से राजनीति में सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाते हुए पार्टी ने जो दायित्व दिया उसको बखूबी निभाया पुराना अनुभव है पूर्व में युवा मोर्चा अध्यक्ष, नगर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दो बार,ओबीसी पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री वर्तमान में भाजपा मंडल महामंत्री वे संगठन में भी अच्छी खासी पकड़ बनाए हुए हैं

-जोबट मंडल अध्यक्ष की दावेदार में ग्राम पंचायत किला जोबट के नरेन्द्र सिंह मंडलोई का नाम भी जन चर्चा मे है

संगठन के पास कुछ नाम आए हैं वह संगठन उन  नाम पर विचार कर रहा है शीघ्र ही एक सप्ताह के अंदर इन सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा।

सन्तोष मकं परवाल भाजपा जिलाध्यक्ष अलीराजपुर