आकाश उपाध्याय/सुनील खेड़े। जोबट

स्थानीय विश्राम गृह पर आज प्रेस क्लब जोबट द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारणी के साथ अहम मुद्दो पर चर्चा हुई । जिला प्रेसक्लब की सहमति एवं स्थानीय सभी सदस्यों ने सर्व सम्मती से राजेश जैन को अध्यक्ष मनोनीत किया । अध्यक्ष राजेश जैन व वरिष्ठ पत्रकारो की सहमती से नवीन कार्यकारणी का गठन भी किया गया । उक्त नवीन कार्यकारणी में वरिष्ठ पत्रकार कमल पारीख, मनीष जोशी, मनीष वाणी व सुनिल जोशी को सरंक्षक, संजय सोमानी व राजेश डुडवे को उपाध्यक्ष, आकाश उपाध्याय को सचिव, नरेन्द्र जैन को कोषाध्यक्ष, हर्षित शर्मा को महासचिव, सुनिल खेडे को सह सचिव व सोनु सालवी, जितेन्द्र वर्मा, चयन खत्री, मुकेश राठौड, रितेश आगाल, रमाशंकर पारिख को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया । इस मौके पर निर्वाचित अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा की आप सभी साथीयों जो दायित्व मुझे दिया है उसके लिये आप सभी का आभार, स्वर्गीय श्री सुरेंद्र जी वर्मा ने प्रेसक्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का जो सपना देखा था उसे साकार करने का हर संभव प्रयास करूंगा। ओर मेरे प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा रहुंगा व हमेशा की तरह इस प्रेस क्लब की गरीमा को बनाकर रखुगां । उक्त बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया है की आगामी मंगलवार को प्रेस क्लब वाहन के माध्यम से नगर में तिरंगा यात्रा निकालेगा ।इस अवसर पर जिला प्रेसक्लब की और से राकेश तंवर , यतेंद्र सोलंकी, वसीम राजा, राकेश चौहान आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *