बंधक बनाकर दो दिनों से नाबालिग के साथ कर रहा था दुष्कर्म, मामला दर्ज

- Advertisement -

शान ठाकुर, पेटलावद

लापता नाबालिग के साथ शहर के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार परिजन ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन की तो वह पेटलावद शहर के ही एक घर से बरामद हुई। 

एक 14 वर्षीय नाबालिग को शहर के ही एक 30 वर्षीय आरोपी ने बंधक बनाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। जानकारी के अनुसार नाबालिग दो दिनों से लापता थी जिसकी गुमशुदगी पुलिस ने दर्ज की थी। पुलिस ने खोजबीन की तो वह पेटलावद शहर के ही एक घर से बरामद हुई। श्रवण नामक एक 30 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 363, 376, 342 आईपीसी पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। 

थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर के अनुसार नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है।