नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत, जिले की दोनों विधानसभा पर जीत का दावा किया

- Advertisement -

सुनील खेड़े@जोबट

जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकु परवाल अध्यक्ष बनने के बाद पहली जोबट आए। आगमन पर व्यापारियों द्वारा बायपास पर बब्बू जैन की दुकान पर स्वागत किया। उसके बाद भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक सुलोचना रावत  के कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परवाल ने कहा आने वाले चुनाव में दोनों विधानसभा पर जीत हासिल करेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल तक जोड़ने का काम करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान एवं पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के किशोर शाह, राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश डावर, मुकाम डावर, महामंत्री राकेश राठौड़, संजय सोमानी, युवा नेता आशीष राठौड़ के साथ नगर परिषद अध्यक्ष राहुल मोहनिया, उपाध्यक्ष अमृतलाल राठौड़ और भाजपा पार्षदों की टीम उपस्थित रही।