करोड़ों के जमीन घोटाले में नाम आने के बाद फिर विवादों में शराब कारोबार, एमआरपी से ज्यादा वसूली, नहीं लगी रेट लिस्ट, गांव-गांव हो रही शराब सप्लाई
जितेंद्र वर्मा, जोबट
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जोबट में संचालित सरकारी शराब दुकानों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सरकारी शराब दुकान पर खुलेआम एमआरपी से अधिक कीमत वसूली जा रही है, जबकि जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
₹167 एमआरपी वाली शराब की बोतल ₹200 तक में बेची जा रही है स्थानीय लोगों वह ग्रामीण के अनुसार ₹167 एमआरपी वाली शराब की बोतल ₹200 तक में बेची जा रही है। दुकान पर रेट लिस्ट तक नहीं लगाई गई है, जिससे ग्राहकों को वास्तविक मूल्य की जानकारी नहीं मिल पा रही। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब आदिवासी और मजदूर वर्ग से मनमाने दाम वसूलकर लाखों रुपये की अवैध कमाई की जा रही है।
