कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में अवैध पेट्रोल-डीजल बिक्री पर एसडीएम की कार्रवाई

0

आलीराजपुर । कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन पर जिले में अवैध रूप से पेट्रोल डीजल बिक्री पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से सभी राजस्व अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री निधि मिश्रा ने क्षेत्र का भ्रमण कर खुले में अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीजल विक्रय कर रही दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कट्ठीवाड़ा बस स्टैंड की दो दुकानों पर अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल विक्रय करना पाया गया। एसडीएम सुश्री मिश्रा द्वारा संबंधित दुकानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 80 लीटर पेट्रोल और 40 लीटर डीज़ल जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम मिश्रा ने दुकान संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का विक्रय न करें। इस मौके पर कट्ठीवाड़ा तहसीलदार सुनील डावर, नायब तहसीलदार सरिता बालेचा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.