राजस्थान के बांसवाड़ा में राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला बाल विकास आयोग के कार्यालय का हुआ उद्घाटन 

May

अशोक बलसोरा झाबुआ 

बांसवाड़ा में राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला बाल विकास आयोग के बांसवाड़ा में कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ रविंद्र मिश्रा जनसंपर्क अधिकारी शेषनाथ शुक्ला एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशोक बलसोरा एवं उदयपुर संभाग के संभाग अध्यक्ष साबिर खान बांसवाड़ा महिला इकाई की जिला अध्यक्ष प्रियंका सुखवाल की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम भारत माता की छवि पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का राजस्थान प्रदेश के उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना उदयपुर संभाग अध्यक्ष खान साबिर इंदौर संभाग महिला इकाई के अध्यक्ष मोनिका सिसोदिया बांसवाड़ा जिला इकाई की अध्यक्ष प्रियंका सखवाल झाबुआ महिला इकाई की जिलाध्यक्ष रेखा मावी सीनियर सिटीजन उपाध्यक्ष कालूराम डंडवे एवं सखी सेल की सदस्य पूजा राठौड़ दीप सिंह फैजान खान सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित मंच का पुष्प माला से स्वागत किया उसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ रविंद्र मिश्रा ने बताया कि आज समाज में कई प्रकार के अत्याचार शोषण एवं अपने अधिकारों का हनन किया जा रहा है उन पीड़ितों को न्याय मिले एवं वे अपने अधिकारों का सही तरीके से इस्तेमाल कर सके इसे हेतू आज भारत वर्ष में 22 राज्यों में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। इसी तारतम्य आज बांसवाड़ा इकाई के नेतृत्व में इस कार्यालय का उद्घाटन किया गया है और एक आवाज न्याय के साथ कि स्लोगन को चरितार्थ करने हेतु आज हम इस कार्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं। यहां पर आने वाले हर पीड़ितों को हर संभव प्रयास किया जाएगा कि उनको यहां से न्याय मिले कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा जी ने भी संबोधित किया ।

रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन 

जिसमें स्थानीय युवक-युवतियों ने भाग लेते हुए लगभग 20 मिनट से अधिक रक्तदान किया गया यह रक्तदान संबंधित ब्लड बैंक को भेंट किया गया एव जरूरतमंद को निशुल्क उपलब्ध कराने हेतु हॉस्पिटल यूनिट को भेंट किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जिला चिकित्सालय से ब्लड बैंक की कर्मचारियों का भी सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशोक बलसोरा के द्वारा किया गया एवं इस आयोजन को सफल बनाने में राजस्थान महाराष्ट्र मध्य प्रदेश से पधारे सभी अतिथियों का एवं उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त साबिर खान एवं प्रियंका सुखवाल ने व्यक्त किया।