झाबुआ। स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला झाबुआ द्वारा निकाली विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। झाबुआ जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा वाहन यात्रा भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें सैकड़ो युवा वाहनों पर तिरंगा झंडा हाा में लिए निकले। शहर में भारत माता की जय, वंदे मातरम, हम रहे ना रहे तेरा वैभव अमर रहे जैसे नारे गूंजे।
