हर्षोल्लास के साथ मनाया कलाजी महाराज जन्मोत्सव

- Advertisement -

अशोक बलसोरा, एडिटर झाबुआ

शेषावतार श्री 1008 श्री कलाजी महाराज का जन्मोत्सव इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाया गया। प्रात: 10 बजे कलाजी महाराज की प्रतिमा की अभिषेक, हवन पूजन एवं दोपहर 1 बजे आरती के पश्चात भव्य रूप से नगर भ्रमण हेतु शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की भव्यता बडऩगर के प्रसिद्ध जनता बैंड एवं बग्घी और 3 अश्व पर ध्वजा लिए शोभायात्रा की शान बढ़ा रहे थे एवं बीच में गादीपति संतोषसिंह गेहलोत चल रहे थे। शोभायात्रा में कई अंचलों से आए कलाजी संप्रदाय के अनुयायी इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, राजगढ़, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, जोबट एवं समीपस्थ गुजरात राज्य से भी सैकड़ों की तादाद में महिला पुरुषों ने शिरकत की तथा आस्था एवं जज्बा योग्य था कि बारिश में भी वे शोभायात्रा में नाच-गाकर कलाजी महाराज की आराधना कर रहे थे।

महाआरती व गादी से आशीष लिया
नगर भ्रमण के पश्चात शाम 4.30 बजे पुन: शोभायात्रा श्री कल्याणी धाम कलाजी मंदिर पर पहुंची जहां पर मंदिर की भव्य आकर्षक सज्जा भी आकर्षक का केंद्र थी। इसी बीच महाआरती में शेषावतार श्री कलाजी महाराज क आगमन हुआ और सभी मंदिर में उपस्थित अनुयायियों को आशीर्वाद प्रदान किया। महाआरती का पुण्य लाभ अलीराजपुर के संजय शर्मा परिवार ने लिया था। आशीर्वाद लेने का क्रम चलता रहा। मंडल की ओर से पधारे सभी भक्तजनों के लिए भोजन व्यवस्था जैन धर्मशाला में किया गया था। इस पूरे आयोजन को लेकर गादीपति संतोषसिंह गेहलोत ने बताया कि इस बार भी कलाजी संप्रदाय के भक्तगण दूर-दूर से आकर मय परिवार आशीर्वाद लिया एवं कार्यक्रम की भव्यता को बनाए रखा, खासकर महिलाओं की रुचि देखने लायक थी। इतनी बारिश में भी सभी की आस्था परवान चढ़ी हुई थी। इस सफल आयोजन के लिए श्री काली कल्याणी धाम मित्र मंडल के सभी सदस्यों का सराहनीय एवं गादीपति गेहलोत के नेतृत्व में सफल आयोजन के लिए आभार जताया।

)