हम में है राजीव कार्यक्रम के तहत युवक कांग्रेस ने किए सेवा कार्य

- Advertisement -

झाबुआ लाइव डेस्क

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गाँधी की पुण्यतिथि शनिवार को युवक कांग्रेस द्वारा हम में है राजीव कार्यक्रम के तहत सेवा कार्य किया गया। विधायक कार्यालय पर राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष अमित ललवानी, थांदला विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण ओहारी, मेघनगर ब्लाक अध्यक्ष रोशन बारिया, शहर अध्यक्ष अनसिंह वसुनिया, युवक कांग्रेस आईटी सेल जिला कोषाध्यक्ष शाहरुख़ ख़ान, राजा मानसिंह, जितेन्द्र बन्धु, दिनेश सहलोत, राजू डामोर, विकी चारेल, स्वपनील, आशीष, विशाल सहित युवक कांग्रेस कार्यकर्ता  उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने बताया आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण देश मे भारत जोडो अभियान की शुरुआत भी करेगी ।