सकल व्यापारी संघ एवं सामाजिक महासंघ ने दी स्व. मिश्रा को श्रद्धांजलि

May

झाबुआ सकल व्यापारी संघ एवं सामाजिक महासंघ के सदस्यों द्वारा 9 मई को झाबुआ कलेक्टर सोमेश मिश्रा की माताजी दीपिका मिश्रा का आकस्मिक निधन भोपाल में हो जाने पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्व. मिश्रा के निधन से झाबुआ जिले के अधिकारी कर्मचारियों एवं सामाजिक संगठनों में शोक की लहर छा गई थी झाबुआ सकल व्यापारी संघ एवं सामाजिक महासंघ के नीरज सिंह राठौर, राजेन्द्र यादव,प्रवीण रूनवाल,कमलेश पटेल,डॉ के एके, त्रिवेदी, उमंग सक्सेना, नुरुद्दीन बोहरा,संजय मेहता,मनमोहन शाह,बद्री लाल शाह,संजय काँठी,अजय रामावत, अजय सिंह पवार, रतन सिंह राठौर,बालमुकुंद चौहान, राजेश शाह,अमित जैन,लाला हरीश शाह आम्रपाली,मनोज अरोड़ा,, हिमांशु त्रिवेदी,रविराज सिंह राठौर,अशोक शर्मा,भारती सोनी, रुकमणी वर्मा,नलिनी वैरागी,शरद शास्त्री, पंकज जैन मोगरा, लता देवल,कीर्ति देवल, अर्चना राठौर ने शोक व्यक्त करते हुवे श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा परम पिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।