पारा-शनिवार की दोपहर पश्चात उस समय हलचल गई जब नगर वासियों पता चला की नगर के मुस्लीम समाज के मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अयुब पठान का निधन होगया। करीब 15 दिनो से अय्ूब भाई का लूट की घटना में सिर मे चोट लगने व घायल होने के बाद बडौदा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अय्यूब भाई को अस्पताल डीस्चार्ज होने के बाद गुरुवार को पारा स्थित उनके निवास पर लाया गया था। अयुब भाई के अचानक निधन से पारा क्षेत्र मे तनाव व्याप्त है। ज्ञात हे कि विगत 18 जूुन की शाम को झाबुआ जाते समय वकडघाटी पर अज्ञात पांच छह लोगों ने लूट की वारदात को अजंाम देने के बाद पीछे से धारदार हथियार से हमला किया था जिसमे श्री पठान को सीर के पिछले भाग मे गंभीर चैाट आई थी। घटना के तुरंत बाद श्री पठान को झाबुआ व बाद मे दाहोद लेजाया गया था जहा उनके सिर का ऑपरेशन किया गया था। श्री पठान को निधन के पश्चात शनिवार को पवित्र रमजान माह के 27 वे शबे कद्र के रोजे के दिन शाम को बोरी रोड स्थित कब्रिस्तान में नगर समेत आसपास के सैकड़ों ने लोगों ने सुपूर्द एक खाक किया।
पुलिस के प्रति है आक्रोश — इस घटना को लेकर नगर के नागरिको मे पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। पारा पुलिस ने इस लुट व मारपीट की घटना को अपनी एफआईआर मे सामान्य मारपीट व दुर्घटना की सामान्य धाराओ मे दर्ज किया था। जिसको लेकर विगत दिनो नगर के नागरीको के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस की कार्यप्रणाली व बल की कमी को लेकर पुलिस अधिक्षक से मुलाकात कर घटना की पुरी जानकारी देकर ज्ञापन भी दिया था।
Trending
- गुरु पूर्णिमा एवं स्थापना महोत्सव पर सांई मंदिर में होंगे आयोजन, मंदिर पर की जाएगी साज सज्जा
- शोभायात्रा के साथ बड़ी खट्टाली में हुआ साध्वी श्री श्रद्धानिधिजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
- मध्यप्रदेश में चार नए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित होंगे
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- नीट पेपर लीक के विरोध में कठ्ठीवाड़ा में फूटा युवाओं का आक्रोश, महेश पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 को पन्ना में, देंगे 204 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
- करणी सेना परिवार के प्रदेश सचिव प्रतापसिंह सिसौदिया की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- CM हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतों के खिलाफ FIR की मांग, संविलियन और पदोन्नति के मुद्दों पर भी उठाई आवाज।
- जिद-जुनून के पक्के सीएम डॉ. मोहन, पायलट के मना करने के बाद भी यूं पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
- जनजातीय अंचल किसी तीर्थ से कम नहीं, चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन