झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी कीशिवराजसिंह सरकार इन्दोर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 59 की पिछले पांच सालो से हो रही दुर्दशा की ओर जरा भी ध्यान नही देकर केवल थोथी बयानबाजी करके वाहवाही लूट रहे है। वही देवझिरी से फूलमाल तक के राजमार्ग की खस्ताहालत तथा माछलिया घाट पर सड़को की दुर्दशा के चलते पिछले कुछ अर्से में दो बडी बस दुर्घनाओं ने दर्जनो लोगो की जान ले ली है। उक्त आरोप जिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्षा कलावती भूरिया ने लगाए।
इंदोर-अहमदाबाद जिले के लिए कलंक
भूरिया ने कहा कि गलियाकोट बस हादसे के आंसू आज भी सूखे नहीं है और इस मार्ग की दुर्दशा के चलते प्रतिदिन इस राजमार्ग पर कई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होने के बाद भी सरकार अभी तक आंखे मूंदे बैठी हुई है जिस दक्षिण भारत की फोर लेन सडक निर्माण कंपनी को ठेका दिया गया है उसके द्वारा कछुआ गति से काम चलाने के कारण तथा राजनैतिक भ्रष्टाचार के चलते इंदोर-अहमदाबाद का यह मार्ग जिले ही नही वरन प्रदेश के लिये एक कलंक बन चुका है। पुराने हाई वे देवझिरी से फूलमाल तक के लिये केवल 19 करोड़ की थोथी घोषणा के बाद भी इसके हस्तान्तरण के लिये प्रदेश सरकार ने कोई कदम नही उठाया है। रोड पर बडे बडे गड्ढो से कई वाहनो की कमानिया टूट रही है तथा दुपहिया वाहन तक अब इस मार्ग ेपर चलाना खतरे से खाली नही रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, युवा नेता डा. विक्रांत भूरिया, सेवादल संयोजक राजेश भट्ट, आशीष भूरिया, विनय भाबोर, हेमचंद डामोर, जितेन्द्र अग्निहोत्री एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सड़को की सख्ताहालत को देखते हुए मंत्रीगण भी सड़क मार्ग से जिले में आने की बजाय हेलिकाप्टर से आकर अपने हित को साधने में लगे हुए है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार एवं केन्द्र की मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दो सप्ताह में इस राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा को सुधारने के लिये कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस पार्टी इस जनहित के मुद्दे को लेकर इंदोर से लेकर पिटोल तक चक्काजाम एवं आन्दोलन करेगी।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Prev Post