झाबुआ। राज्यसभा के लिए शनिवार को हुए 27 सीटों के चुनाव में मप्र में कांग्रेस के विवेक तन्खा के भारी वोटों से विजयी होने पर उन्हें जिला कांग्रेस ने शुभकामना देकर इसे भाजपा के लिए करारी हार बताया है। सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियां अब उजागर होने लगी है और जिसका परिणाम भी उन्हें भुगतना पड़ रहा है। राज्यसभा में ताकत बढ़ाने का भाजपा का प्लान मप्र में फेल हो चुका है और उन्हें मुंह की खानी पड़ी है। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर अब जाहिर हो गया है। भाजपा केवल उद्योगपतियों की पाटी है, उसे आमजन से कोई सारोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि तन्खा के राज्यसभा में जाने के बाद प्रदेष के विशयों पर कांग्रेस का चेहरा मुखर होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं युवा कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने तन्खा की जीत को ऐतिहासिक जीत बताया।
इन्होंने दी बधाईयां
तन्खा की जीत पर उन्हें जिले के पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेड़ा, रतनसिंह भाबोर, रमेश डोशी, प्रकाश रांका, रूपसिंह डामोर, गेंदाल डामोर, जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, आदिवासी विकास परिशद् के जिलाध्यक्ष विजय भाबोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटू अग्निहोत्री, पीजी कॉलेज के सांसद प्रतिनिधि गौरव सक्सेना ने बधाई दी है.
Trending
- एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
- शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता: छात्र कई दिनों से था गैरहाजिर, आधा किमी पैदल चलकर घर पहुंचीं एसडीएम
- तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।
- पिटोल के जन शिविर में प्रशासनिक अमले ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
- 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आलीराजपुर जिले में की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
- भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान
Prev Post
Next Post