झाबुआ। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय विशेष बैठक का आयोजन शहनाई गार्डन में प्रात: 11 बजे होगी। जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने बताया कि कल मंगलवार 14 जून को आहूत की गई यह बैठक अत्यन्त ही महत्वपूर्ण होकर इसमें 24 जून को स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया की प्रथम पुण्यतिथि को लेकर इस महत्वपूर्ण बैठक में विचार किया जाकर निर्णय लिया जाना है। भावसार ने आगे यह भी बताया कि स्व. भूरिया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के सभी विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्षों को भी विशेष तौर पर बुलाए हैं। इस बैठक में 24 जून को स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया की प्रथम पुण्यतिथि के आयोजन की रूपरेखा तय करने के साथ ही संगठनात्मक रूप से अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा। बैठक को जिलााध्यक्ष के अलावा जिले के विधायक निर्मला भूरिया पेटलावद, कलसिंह भाबर विधायक थांदला, शांतिलाल बिलवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया भी मागदर्शन प्रदान करेंगे।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई
- मंडी फार्मगेट ऐप पर फिर शुरू होगा नगद भुगतान: किसानों और व्यापारियों के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
- एमपी में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती, कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना: सीएम डॉ. मोहन यादव
- नवरात्रि को लेकर समिति का गठन; ललित चौहान बने अध्यक्ष
- मेघनगर के राजा के दर्शन और महाआरती के लिए भक्तों में भारी उत्साह
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन