झाबुआ लाइव डेस्क। ग्राम सजवानी बड़ी में रूपयों के लेन-देन को लेकर हुई घटना में एक बालिका की मौत की घटना सामने आई। मामला ग्राम सजवानी के रमेश सिंगाड उम्र 40 वर्ष द्वारा मुनसिंह पिता मिहिया बिलवाल निवासी ग्राम सजवानी छोटी से रूपये 10 हजार रूपए उधार लेने के उपरांत वसूली के नाम पर 1 लाख 20 हजार की उगाही करने के लिए घर पर आए साथ व अपशब्द कहकर रमेश के परिवार के सदस्यों पर हमलो बोलकर कईयों को घायल कर दिया जिसके उपरांत 100 डायल कर वाहन बुलवाया गया एवं घायल टिबु, झांगु, समरीया एवं नजीला को झाबुआ ले जाया गया वहां से उन्हें बड़ौदा ले जाया गया जहां पर रमेश की 10 वर्षीय बालिका नजीला के सिर में अधिक चोट होने के चलते अस्पताल में पहुंचने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई जिसके उपरांत अन्यों को वहा पर इलाज करवाया जा रहा है, जिसके बाद मृतक नजीला को राणापुर लाकर पोस्टमार्टम करवाया गया एवं पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। हत्याकांड में लेन देन को लेकर हुई हिसां से एक बडा खुलासा ग्रामीण अंचल में चल रहा साहूकारी धंधा की उजागर हुआ जिसमें ग्रामीणों द्वारा ही लूटा जा रहा है। पूर्व में भी साहूकारी प्रकरण बने पर यह अपने आप में एक नया प्रकरण उभकर आया जिसमें ग्रामीणों द्वारा ही ग्रामीणों से मोटे तौर पर ब्याज वसूली की जा रही हैं।
Trending
- मंडी फार्मगेट ऐप पर फिर शुरू होगा नगद भुगतान: किसानों और व्यापारियों के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
- एमपी में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती, कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना: सीएम डॉ. मोहन यादव
- नवरात्रि को लेकर समिति का गठन; ललित चौहान बने अध्यक्ष
- मेघनगर के राजा के दर्शन और महाआरती के लिए भक्तों में भारी उत्साह
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला