झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के गोपालपुरा संत फ्रांसिस जेवियर चर्च प्रांगण में बिशप डॉ. बसील भूरिया द्वारा ब्रदल माइकल को अभिषिक्त किया गया। बिशप डॉ. बसील भूरिया ने ब्रदर के आचरण की जांच पड़ताल समाजजनों व गुरूकुल की रिपोर्ट के पूछताछ के बाद ब्रदर माइकल मकवाना पुरोहित बनने योग्य पाए गए है। जिस समय घोषणा की गई कैथोलिक डायसिस के विकार जनरल फादर पीटर खराड़ी, थांदला डिनरी के डीन फादर अंतोन कटारा, झाबुआ डिनरी के डीन फादर स्टीफन वीटी, रतलाम डिनरी के डीन फादर थोमस कैनेडी के साथ अन्य 51 पुरोहित उपस्थित थे।
बिशप ने किया अभिषेक
बिशप डॉक्टर बसील भूरिया द्वारा विशेष प्रार्थना करते हुए उनके सिर पर हाथ रखकर तथा उनके हाथो को पवित्र तेल से विलेपन कर ब्रदर माइकल को अभिषेक किया गया। इस समारोह में बिशेप डॉक्टर बसील भूरिया ने कहा कि गोपालपुरा चर्च से वे सातवें पुरोहित बन रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है और वे अपनी सेवाएं झाबुआ डायसिस के लिए देंगे। बिशप भूरिया ने कहा कि आज के आधुनिक सांसारिक जीवन में बहुत कम प्रतिभाएं सामने आती है, क्योंकि पुरोहित जीवन में आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए आज्ञा पालन एवं निर्धनता का जीवन यापन करना पड़ता है, जो कि बहुत कठीन है। फिर भी जिसने अपने आपको ईश्वर को समर्पित कर आम इंसान की दुख तकलीफ में साथ देने के लिये आगे आता है और उनके लिये भलाई का कार्य करते है। इससे और अधिक संतोष उन्हें और कही नहीं मिलता है।
बाइबिल पाठ का वाचन
समारोह में बाईबिल पाठ का वाचन ब्रदर संजय निनामा एवं कुमारी कल्पना मकवाना ने किया। संगीत दल के मास्टर डेनियल भाबर एवं पल्ली के दल ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। नवअभिषिक्त फादर माईकल मकवाना ने सभी आए अतिथियों का स्वागत किया एवं उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर फादर पीटर कटारा, फादर सिल्वेस्टर मेड़ा, फादर अंतोन कटारा, फादर एडवर्ड सारेल के द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। इस समारोह में सम्बलपुर, उड़ीसा, इंदौर, उदयपुर से आए अनेक पुरोहितों के साथ पूर्व विधायक जैवियर मेड़ा ने भी भाग लिया।
Trending
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस