महिलाओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी है भाजपा सरकार : जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पारा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को पारा में आयोजित की गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया व कन्या पूजन के साथ उक्त बैठक को प्रारंभ किया बैठक में सर्वप्रथम भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के लिए सदैव तत्पर रहने वाली पार्टी है। भाजपा में महिलाओं को आगे आने के लिए कई अवसर प्राप्त हैं। जिसमें आप देख सकते हैं 50 फीसदी आरक्षण हर क्षेत्र में महिलाओं को प्राप्त है महिला के जन्म से लेकर उसकी अंतिम तीर्थ यात्रा तक की व्यवस्था भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान योजनाओं में आप देख सकते हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने समस्त महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने वह कुछ ही समय मानव विकास के मार्ग को आगे कर दिखाया है जो पिछली सरकार 40 से 50 सालों में भी नहीं कर पाई। भाजपा एकात्मक मानवतावाद एवं अंतिम पंक्ति में बैठे हर उस व्यक्ति ध्यान रख उसकी सहायता करती है । आने वाले समय में भी हमें मिलकर मिशन 2018 की तैयारियों में लग जाना है विधानसभा के साथ.साथ लोकसभा में भी भारी बहुमत से भाजपा को विजय श्री दिलाना। इस अवसर पर ग्राम पारा के मंडल अध्यक्ष श्री ओंकार डामोर ने भी पार्टी की जो रीति-नीति है। उसके संबंध में महिला कार्यकर्ताओं को अपने विचार प्रकट किए कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कुंता सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारिका राठौर, जिला मंत्री सायरा खान, अर्चना शर्मा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी, मंडल उपाध्यक्ष किशोर भाभर, रोमिराज सेन मंडल महामंत्री दिलीप किराड़े, भाजपा की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष वर्षा, सुनील छाजेड़, महामंत्री जानकी किशोर भाभोर, महामंत्री अंतर दिलीप कराडे मंत्री कल्पना भटेवरा, मंत्री केशरी शेकु रावत, मंत्री मलकी सोमला वास्कले उपस्थित रहे उक्त बैठक का आभार महिला मोर्चा की नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण डावर ने माना।