भाजपा की जीत पर जश्न मनाया

- Advertisement -

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी मंडल पारा ने 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड मणिपुर, गोवा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने  बस स्टैंड पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्साह मनाया। उपस्थित वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जी छाजेड़ ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के विकास कार्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के गुण बताए और साथ ही डबल इंजन की सरकार को जनता ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री अर्जुन बबेरिया, रोमीराज सेन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा  जिला महामंत्री वाल सिंह मसानिया, युवा मोर्चा जिला सदस्य शुभम सोनी, पिछड़ा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष संदीप सोनी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शेखू रावत, कार्यालय मंत्री चेतन देवड़ा, मंडल मंत्री सतीश अजनार, पलाश  कोठारी, सुनील बारिया, कन्हैया प्रजापत, विजय बघेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।