भाजपाइयों ने क्षेत्र में गणेशजी की मूर्तियों का किया वितरण

- Advertisement -

भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल
कल 2 सितंबर से शुरू हो रहे गणेशोत्सव में आज पिटोल क्षेत्र में भाजपा द्वारा पिटोल सेक्टर के 24 बूथों पर ग्रामीणों को भगवान गणेश की मूर्तियों का वितरण किया गया। भाजपा कार्यकर्ता ओ द्वारा जिन बूथों पर मूर्तियां दी गई है , वहां जाकर ग्रामीणों के साथ इन मूर्तियों की घटस्थापना करवाएंगे। आज यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे नेशनल हाईवे स्थित अंबाजी पेट्रोल पंप पर इन मूर्तियों का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में भाजपा के जनपद सदस्य बलवंत मेडा, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगदीश बड़दवाल, प्रतीक शाह कालाखुट, सरपंच जोगड़ा बवेरिया, मोहन बवेरिया, सुमेर सिंह बवेरिया, रामू बवेरिया, रामू तड़वी, दुबलीया नानू भाई और जय सिंह गुंडिया आदि भाजपा करते कार्यकर्ताओं द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न किया गया।
)