फूलों व गुलाल से जमकर खेली महिलाओं ने होली

- Advertisement -

झाबुआ। स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थानीय राधाकृष्ण मार्ग स्थित मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर पर बुधवार रात फाग उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मंदिर में भजन-किर्तन किए। फूलों और गुलाल से जमकर होली खेली। बाद आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष रश्मि सोनी ने बताया कि महिला मंडल द्वारा यह 11वां फाग उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें महिलाओं में ब्रज की होली की तरह उत्साह देखा गया। उत्सव की शुरूआत रात 8 बजे से हुई। सर्वप्रथम महिलाओं ने फूलों से होली खेलते हुए एक-दूसरे पर जमकर पुष्प बरसाएं। बाद सामूहिक रूप में भजन-किर्तन किया। जिसमें राधा-बिहारी के भजनों पर महिलाओं ने भाव-विभोर होकर नृत्य भी किया। भजनों की प्रस्तुति एवं डोलक वादन किर्ती देवल ने किया। श्रीकृष्ण बना बालक इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहा। भजन-किर्तन करीब एक घंटे चलने के पश्चात महिलाओं ने उत्साह के साथ गुलाल की होली खेली। एक-दूसरे पर गुलाल की बौछार की एवं होली पर्व की शुभकामनाएं दी। बाद समूह में गरबा नृत्य भी किया। संपूर्ण कार्यक्रम मंडल की संरक्षक कुंता सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। अंत में आरती एवं प्रसादी वितरण पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महिला मंडल की सचिव पमिता सोनी, कृष्णा सोनी, मोनिका सोनी, चंदा सोनी, सावित्री सोनी, राजकुमारी सोनी, विमला सोनी, राधा सोनी, रूक्मणी सोनी, इश्मिता सोनी दीपा एवं लक्ष्मी सोनी आदि उपस्थित थी।