हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में भाजपा पर जमकर बरसे कांग्रेस के दिग्गज नेता

May

भूपेंद्र नायक, पिटोल

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसे प्रदेश में कांग्रेस की 2023 में आने वाले चुनाव की रणनीति को लेकर एवं 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी इस कार्यक्रम को कांग्रेस के जनाधार को बढ़ाने के लिए आम जनता जुड़ाव को लेकर देखा जा रहा है। 

इसी कड़ी में आज पिटोल गांव में कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ा यात्रा का आयोजन किया गया। सबसे पहले बस स्टैंड स्थित खुले मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा संबोधित किया गया सर्वप्रथम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष काना गुंडिया द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ में जमकर बरसे। आम जनता की समस्याओं से अवगत कराया। इस सभा में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विनय भाबर द्वारा जिले के हर ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या को प्रमुख  लिए मुद्दा उठाया। विनय भाबर द्वारा कहा गया कि 20 साल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिले में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बनवाया लोगों को गुजरात काम के लिए जाना पड़ता है पलायन हो रहा है भाजपा सरकार केवल अपनी नेताओं के घर भर रही है। हम गरीबों का कोई काम नहीं हो रहा है। उसके पश्चात कालाखुट सरपंच प्रतिनिधि खुना गूंड़िया ने उचित मूल्य की दुकान पर अनाज नहीं मिलना कपास के दाम गेहूं चने के दाम लागत से भी कम मूल्य में सरकार खरीद रही है और किसानों का शोषण कर रही है ऐसी कई समस्याओं को उठाया। झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया से निवेदन किया कि आप विधानसभा में हम गरीबों की आवाजों को उठाएं। 

इस सभा में कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका द्वारा भी भाजपा की विकास यात्रा को 2023 में भाजपा की निकास यात्रा घोषित की आम जनता महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दे से जूझ रही है और भाजपा वाले हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सर्व धर्म के लोगो लड़ा कर के  अपना जातिवाद का एजेंडा तैयार कर रहे हैं जो देश के लिए घातक है। कांग्रेस सरकार द्वारा मनरेगा योजना में लोगों को रोजगार नहीं देना, ऐसे कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। पूर्व विधायक जेवियर मेडा द्वारा सरकारी स्कूलों की हालात अध्यापक का नहीं होना गरीबी तथा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हर समाज को साथ लेकर किसानों की समस्या युवाओं की समस्या प्रदेश में अराजकता का माहौल है इन मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस के युवा नेता और प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया सरकार कहती कम 20 साल से विकास कर रहे हैं केवल इनके नेताओं को विकास दिख रहा है आम जनता के बीच में कोई विकास नहीं दिख रहा है। विकास यात्रा निकाल रहे हैं उसमें सरपंच एवं कर्मचारियों से पैसा लिया जा रहा है। बिजली घी दूध महंगा अनाज नहीं देना अब नहीं जागे तो यह लोग हमारे कपड़े और लंगोट भी बेच खाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलते हुए विक्रांत भूरिया ने कहा कि केवल अपने एक मित्र अड़ानी को बिजली बेच रहे हैं और गांव के ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं। एक दिन अगर कांग्रेस की सरकार और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नहीं बनाया तो भाजपा के लोग देश को बेच खाएंगे।

वही कांग्रेस के विधायक कांतिलाल भूरिया ने भी आने वाले 2023  के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आवाहन किया यह राज में अगर इस बेईमान भाजपा के नेताओं से पिंड छुड़ाना है तो मध्यप्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाकर आम आदमी और गरीबों के उत्थान के लिए कांग्रेस को वोट देना होगा। इस कार्यक्रम का संचालन अली अब्बास बोहरा ने किया। इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य पेमा भाबोर और प्रकाश चंद्र मोदी सुरेश चंद्र बडदवाल घनश्याम पंचाल अब्बासी बोहरा राजेश बददवाल हार्दिक बडदवाल माना गूंडिया मानव  धूमा गूंडिया एवं आसपास के गांव के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस सभा के बाद गांव में जुलूस के रूप में निकलकर खेल मैदान पर आयोजन को समाप्त किया।