देश के जवानों पर कायराना हमले के विरोध में दोपहर 12 बजे तक नगर बंद, फूंकेंगे पाकिस्तान का पुतला

- Advertisement -

 लवेश स्वर्णकार,पन्नालाल पाटीदार, अजय पाटीदार@रायपुरिया

पाकिस्तान के आतंकी संगठन द्वारा देश के जवानों पर किए गए कायराना हमले के विरोध और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए दोपहर 12 बजे तक नगर बन्द का आव्हान किया गया है। बन्द के दौरान सागड़िया रोड से झाबुआ चौराहे तक मोन जुलूस निकलेगा जिसके बाद चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला भी फूंका जाएगा। नगर बन्द के लिए व्यापारी संघ ने दोपहर 12 बजे तक बन्द को समर्थन भी दिया गया जिसके बाद रात साढ़े 9 बजे बंद की मुनादी भी कराई गई।

)