देवझुलनी ग्यारस पर भगवान कृष्ण-गणेश की भव्य शोभायात्रा

- Advertisement -

गगन पंचाल, कल्याणपुरा

डोल ग्यारस पर एकदन्ता ग्रुप भगोर के आठवें चल समारोह पर भगवान श्री कृष्णा ओर गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।भगोर के मुख्य मार्गो से बरसते पानी मे झूमते गाते ग्राम की नेगढ़ी नदी पर बप्पा का विसर्जन किया गया।शोभायात्रा में गायक कलाकार शशांक तिवारी कुंदनपुर द्वारा सुमधुर गीत एव भजनों की प्रस्तुति दी गयी। डोल में श्री कृष्णा को ओर दाहोद से आई घोड़ा बग्घी में श्री गणेश की प्रतिमा को बिठाकर झूमते गरबा नृत्य करते युवक युवतियों ने शमा बाँध दिया।वही अहमदाबाद के कार्टून शेरा, डायनासोर ओर मिकी माउस नें नन्हे बच्चो का खूब मनोरंजन किया।पुष्प वर्षा करती तोप पटाखों ने लोगो को खूब आनंदित किया।ऐसे में इंद्र देवता ने भी खुश होकर खूब पानी बरसाया फिर भी सभी का जोश देखते बनता था और आसपास के सभी गांवों से आये हजारो लोगो ने शाम 6 बजे तक श
शोभायात्रा का भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही।कोई अप्रिय घटना नही हुई।शोभायात्रा में ग्राम के लोग ओर एकदन्ता ग्रुप के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

)