जिला कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर होगा झंडा वदंन

- Advertisement -

झाबुआ: राष्ट्रीय स्वाभिमान के महान पर्व गणतंत्र दिवस समारोह के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस द्वारा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में 26 जनवरी सोमवार को प्रातः 8.30 बजे माननीय कांतिलाल भूरिया पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद द्वारा समारोह पूर्वक झंडावंदन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल मेहता करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट एंव जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री ने बताया कि इस अवसर पर झंडा वंदन के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया जावेगा तत्पश्चात मिठाई वितरण किया जाएगा।

इस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया सहित जिले के पूर्व विधायकगण, जिला कांग्रेस, महिला कांगेस, ब्लाॅक कांग्रेस, शहर कांग्रेस सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई व विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, कार्यक्रर्ता व नगर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगें।