झाबुआ। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान ग्राम पंचायतो में 15 अप्रैल से 31 मई तक निरंतर ग्राम संसदो का आयोजन किया जाएगा। आज मेघनगर ब्लाक के ग्राम आमलीयामाल में, पेटलावद ब्लाक के ग्राम उन्नई में, थांदला ब्लाक के ग्राम झारणी में, रामा ब्लाक के ग्राम कांकडकुआं में, झाबुआ ब्लाक के ग्राम बरखेडा में, रानापुर ब्लाक के ग्राम रूपाखेडा में तीन दिन निरंतर चलने वाली ग्राम संसद प्रारंभ हुई। ग्राम संसद का 16 से 18 अप्रैल तक आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में कृषि विकास के लिए जैविक खेती, तालाबों एवं जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाई गई, समग्र डाटाबेस के आधार पर हितग्राही मूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को जोडऩे के लिए सूची तैयार की गई। समग्र एवं रोजगार गारंटी योजना डाटाबेस से आधार बैंक अकाउन्ट नम्बर, मोबाइल नंबर जोडऩे की कार्रवाई के लिए छूटे हुए लोगों के नाम सूचीबद्ध किए।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न