सजेली फाटक हादसे में घायल हुए कल्याणपुरा के 10 वर्षीय बालक ने दम तोड़ा 

- Advertisement -

कल्याणपुरा। कल देर रात सजेली फाटक में हुए हादसे में कल्याणपुरा के मासूम उत्सव पिता मोहन धाक उम्र करीब 10 साल ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम उत्सव और उसके पिता थांदला से अपने घर कल्याणपुरा आ रहे थे, तभी यह हादसा हो हुआ। पिता को मामूली चोट आई लेकिन मासूम की हालत गम्भीर होने से थांदला सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टरों उसे दाहोद रेफर कर दिया था। दाहोद ज़ाइडस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान करीब सुबह 10 बजे मासूम की मौत हो गई। इस हादसे परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।