भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल
लोकसभा क्षेत्र झाबुआ रतलाम के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया कल्याणपुरा, भगोर,ेअंतरवेलिया से तूफानी दौरा कर दोपहर 2. 30 बजे पिटोल पहुंचे जहा करीब 12 बजे से तेज धूप में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल धमाको के साथ बस स्टैंड स्थित प्रेमछाया होटल पर इंतजार कर रहे थे जहां से भूरियाजी पिटोल मुख्य बाजार से जनसंपर्क करते हुए सभा स्थल आजाद चौक पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए कांतिलाल भूरिया ने मोदी सरकार को आड़े हाथो लेकर अपने बेबाक अंदाज में सरकार की नाकामयाबी गिनाते हुए भाजपा को झूठों की टोली बताया और कहा की भाजपा हमेशा से ही जन विरोधी और कांग्रेस जनहितेषी रही है, हम जो कहते है वो करते है हमने विधान सभा चुनाव में किये वादे पूरे किए, किसानो का कर्ज माफ किया, बेटी की शादी के लिए 51 हजार दिए, पेंशन को 300 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया है और जैसे ही राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने हर गरीब को महीने 6000 देंगे जबकि भाजपा ने बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था, हर गरीब को 15 लाख देने का वादा किया था। देश वासियों को अच्छे दिन देने का वादा किया था कुछ हुआ क्या? नहीं, मोदी सरकार सभी मोर्चो पर फिसड्डी साबित हुई है जिससे वादे तो पुरे हुए नहीं उसके उलट नोट बंदी और जी एस टी की मार गरीब और छोटे व्यापारियों को झेलना पड़ी। साथ ही भूरिया जी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए आग्रह किया की आने वाली 19 मई मतदान तक आप सभी कांतिलाल बन जाओ और अपने अपने क्षेत्र में डट जाओ ताकि आप सब को कोई झूठे वादों और पैसो का प्रलोभन देकर फिर से कोई धोखा ना दे जाए। वही कांतिलाल भूरिया के साथ ही पूर्व विधायक जेवियर मेडा, पिटोल सरपंच काना गुंडिया, डॉ. विक्रांत भूरिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेशचन्द्र जैन ने भी सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर तीखे हमले किये। सभा में मनीष बघेल प्रभारी पिटोल क्षेत्र, हेमचंद डामोर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष झाबुआ, राजेश डामोर, प्रकाशचंद्र मोदी, सुरेश चन्द्र बड़दवाल, राजेश बड़दवाल,घनश्याम पंचाल, हन्नान बोहरा, खुनसिंह गुन्डिया पूर्व सरपंच कालाखुट, सुभाष पंचाल, जितेन्द्र पंचाल, प्रदीप कुण्डल, किशन नागर, पंकज पंचाल, जवसिंह भाई सरपंच खेड़ी, टीटू भाई सरपंच बावड़ी, पानसिंह भाई तडवी, घाटिया, शैतान सिंह पूर्व सरपंच मण्डली, हिन्दू बाबेरिया, धनुडा भाई भीमफलिया आदि के साथ ही बड़ी संख्या में पिटोल व आसपास के गांवों से कांग्रेस कार्यकर्ता और जनसामान्य उपस्थित हुआ। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा व आभार निर्भय सिंह ठाकुर पिटोल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *