अर्पित चोपड़ा, खवासा रतलाम-थांदला छंगा बस ने अभी अभी एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके पश्चात आक्रोशित परिजनों ने बस में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी और जब बस में तोडफ़ोड़ की जा रही थी तो घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई महावीर वर्मा को पत्थर से चोट आई है। परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके पश्चात मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक रतलाम जिले की निवासी बताई जा रही है । ) Post navigation धर्म दिवाकर गच्छाधिपति आचार्य देवेश नित्यसेन सुरीजी का गाजे बाजे के साथ हुआ मंगल प्रवेश झोलाछाप फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक पर छापामार कार्रवाई में 40 हजार की दवाइयां जब्त