झाबुआ । आदिवासी समाज के हितों एव अधिकार को लेकर कार्य कर रहे सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज एक मिसाल पेश की है । जिला मुख्यालय पर विगत पांच दिनों से आदिवासियों के हितं में आंदोलन करते हुए कलेक्टोरेट पर आमरण अनशन पर बैठे जयस कार्यकर्ता कांतिलाल गरवाल को जब सूचना हुई कि सुमा पति दीपा मेडा ग्राम परनाली जनपद पंचायत मेघनगर को बच्चादानी की बीमारी के कारण डॉ ने शीघ्र ही उसे ओ पोसिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई है । कांतिलाल गरवाल तुरंत ही अपने साथियों के साथ जिला चिकित्सालय पंहुचे ओर उन्होंने अपना ब्लड डोनेड किया । उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज की सेवा करना है इसलिए उन्होंने समाज की महिला को ब्लड दिया है ।

:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *