दिनेश वर्मा। झाबुआ Live तेजी से कट रहे जंगल से पशु पक्षी काफी परेशान हैं। जिसके चलते जंगल में रहने वाले पशु अक्सर गांव में प्रवेश कर रहे हैं।आज सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना में 2 से 3 लोगो के घायल होने की खबर है। उनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। जानकारी के मुताबिक झाबुआ के पास के ग्राम डूंगरालालू में रोज की तरह आज भी सुबह शौच के लिए ग्रामीण जंगल में गए थे। तभी अचानक उन पर झाड़ियों में बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में करीब 2 से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जोगड़िया भूरिया, समरू मेड़ा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। तेंदुए के हमले की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर तेंदुए को ढूंढने की तलाश की, लेकिन तेंदुआ हमले के बाद वहां से भाग गया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया है। हालांकि अभी तेंदुए का मूवमेंट किधर हुआ है इसका पता नही चल पाया है। Post navigation कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राजीव गांधी का स्मरण कार में बकरी चुराकर भाग रहे थे, संतुलन बिगड़ने से पलटी कार