Salman Shaikh@ Petlawad बीती रात अपने माता-पिता के साथ मामा के के घर पहुंचा मासूम बालक की नाले में डूबने से मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम छोटी गेहण्डी प्रतापसिंह भाभर अपनी पत्नि और 2 वर्षीय बालक विजय के साथ आए थे। बताया जा रहा है कि यहां उनके खेत में पास स्थित नाले में विजय खेलते-खेलते जा पहुंंचा और उसका अचानक पैर फिसल गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। पेटलावद में उसका पीएम किया गया। प्रतापसिंह लोकसेवा केंद्र पेटलावद में कार्यरत है। घटना के बाद परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। Post navigation 12/9 चौथी बरसी: अनूठी श्रद्धांजली; जब तक वृक्ष रहेगा तक तक मृत आत्मा की याद धरती पर बनी रहेगी झाबुआ Live EXCLUSIVE: डॉक्टर चौपड़ा होंगे पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र नए बीएमओ, ग्रहण किया पद्भार