सलमान शेख। पेटलावद आखिरकार पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नए बीएमओ की नियुुक्ति हो ही गई। जिसमें झकनावदा में अपने सेवाएं दे रहे डॉक्टर चौपड़ा को नया बीएमओ बनाया गया है। आपको बता दे कि इससे पहले यहां डॉक्टर श्रीमती उर्मिला चोयल बीएमओ थी। सूत्र बताते है कि इनकी कई शिकायते उच्च अधिकारियो के पास गई थी, जिसके बाद अधिकारियो ने आखिर में इन्हें बीएमओ पद से हटाकर डॉक्टर चौपड़ा को नया बीएमओ बनाकर भेजा है। आज उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सिविल चिकित्सक डॉक्टर केडी मंडलोई सहित स्टाफ ने उनका मिठाई खिलाकर स्वागत किया। Post navigation Jhabua Live: मासूम की नाले में डूबने से मौत, घर में पसरा मातम झाबुआ Live: सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, महिला गम्भीर घायल