आलीराजपुर जिले की जोबट जेल की जेलर रंभा चौहान को शासन ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, नीमच जेल से कुछ समय पहले कुछ कैदी फरार हो गए थे। इसी मामले में उन्हें निलंबित किया गया था, बाद में उन्हें बहाल कर जोबट जेल में पदस्थ किया गया था। मामले की जब जांच हुई तो जेलर रंभा चौहान की लापरवाही सामने आई, इसी के चलते जेलर रंभा चौहान को शासन ने 23 अगस्त को आदेश जारी कर सेवा से बर्खास्त कर दिया है। Post navigation माचिस देने इंकार किया तो, दुकानदार के साथ बर्बरता, लूट के साथ मारपीट की वारदात दोनों विधानसभा में स्वत्रंत रूप से सामाजिक विचारधारा के उम्मीदवार को उतारने की तैयारी