https://youtu.be/HSBoR6rL46k?si=7wtlBLr8MwNdOMD8

संजय गांधी@ बोरी
बुधवार शाम साढ़े 5 बजे के आसपास आलीराजपुर जिले के बोरी में करीब आधा दर्जन युवको ने बीच बाजार खूब उत्पात मचाया। दरअसल, शाम साढ़े 5 बजे के आसपास दो युवक मनोहर लाल गांधी की दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे थे। शराब के नशे में धुत युवकों ने सिगरेट लेने के बाद माचिस मांगी तो दुकानदार ने 2 मिनट रुकने की बात कही तो इस बात से नाराज होकर उन्होंने दुकानदार से मारपीट कर दी। तभी पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे और मामला शांत करकर युवकों को भेज दिया। इससे पहले भी बाजार में भी कुछ युवको ने पुलिस जवान के साथ मेडिकल दुकान के सामने भी मारपीट की थी।
जब पुलिस जवान ने इन युवकों थाने पर ना ले जाते हुए वापस वहां से भेज दिया तो ये युवक दोबारा 5 से 6 युवकों के साथ आए और दुकान पर पथराव कर दिया और दुकानदार के साथ फिर मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं इन युवकों ने दुकान में लूट भी की। घटना में दुकानदार को सिर में चोटे भी आई। इसके बाद उसे उपचार के लिए बोरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सभी व्यापारियों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है।व्यापारियों द्वारा अपराधियों के नही पकड़ाने तक कल से बोरी बंद का निर्णय लेने की चेतावनी दी गई है ।
इस संबंध में एसपी राजेश व्यास ने झाबुआ Live को बताया सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए है। हम फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रहे है। जल्द ही इन्हे पकड़कर इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *