जीवन लाल राठौड़, सारंगी 

उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ के आदेश पर विशेष अभियान संचालित कर दोपहिया वाहनों पर हेलमेट धारण करने तथा चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाने के बारे में गुरुवार  साप्ताहिक हाट बाजार में बस स्टैंड पर पुलिस प्रशासन एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को बताया गया। सभी स्कूल, कॉलेज ,कस्बा, एवं सार्वजनिक स्थलों पर यह अभियान 7 जुलाई से 7 सितंबर तक संचालित किया जाएगा अभियान के तहत लोगों को समझाइश देते हुए टेंप्लेट, फ्लेक्स, पी ए सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *