मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ दाऊदी बोहरा तथा मुस्लिम समाज का पाक महीना रमजान की समाप्ति पर क्षेत्र में दोनों समुदाय ने एक दिन के अंतराल में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया 21 अप्रैल को दाऊदी बौहरा जमात द्वारा मस्जिद हॉल में जमात के जनाब मुल्ला हातिम राजा द्वारा नमाज अता कराई जा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। समाज जनों ने आपस में गले मिलकर मुबारकबाद दी तथा समाज जन ईद की खुशी में कस्बे से बाहर सपरिवार जाकर पार्टी का आयोजन भी किया। आज 23 अप्रैल को मुस्लिम जमात ने भी कल चांद दिख जाने के बाद ईद उल फितर (मीठी ईद) का त्यौहार मनाया सुबह मस्जिद प्रांगण में समाज जन एकत्र हुए तथा यहां से सभी लोग कब्रिस्तान स्थित ईदगाह पर पहुंचे तथा वहां पर समाज के मौलाना जनाब हाफिज इरशाद शेख ने सभी को नमाज अता कराई तथा देश में प्रदेश एवं कस्बे में अमन शांति की दुआ की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी दोनों समाज जनों को हिंदू भाइयों ने भी ईद की मुबारकबाद दी दिनभर इस खुशी के मौके पर मीठी सेवइयां के खाने खिलाने का दौर दावत के रूप में चलता रहा इस अवसर पर ईदगाह एवं मस्जिद मोहल्ले में पुलिस की माकूल व्यवस्था रही। Post navigation दुर्घटनाओं का पर्याय बनी पुलिया की टूटी पड़ी मुंडेर, हादसों को न्योता दे रही जैन जिला अध्यक्ष तथा विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त