जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में अनाज गोडाउन में चोरिया होना आम बात हुई है। लगातार बदमाश चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। 4 जुलाई की दोपहर में ओमप्रकाश नागर मीसाबंदी की इमलीपुरा स्थिति गौरव वाणी के गोडाउन में से लगभग 20 हजार रुपए की मूंगफली व गेहूं के कट्टे चोरी होने की घटना हुई है। गोरव वाणी ने बताया कि इसके पूर्व भी इमलीपुरा में चोरियां हुई है जिसकी अभी तक कोई चोर पकड़ में नहीं आये हैं। परसो गौरव वाणी ने खुद अनाज गोडाउन में गेहूं व मूंगफली रख के आए थे कल दोपहर में जा के देखा तो पीछे का दरवाजे का नकुचा तोड़ के चोर अंजाम देकर गोडाउन खाली कर गए। गौरव वाणी के भाई सौरव ने नानपुर पुलिस को सूचना देकर अवगत करा दिया है। Post navigation विधायक पटेल ने साईं मंदिर पहुंचकर किए दर्शन, अचंल में खुशहाली की प्रार्थना की जमीन विवाद में चली गोलियां, एक की मौत, दो गंभीर