भूपेंद्र नायक, पिटोल पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार झाबुआ जिले में भी मैं हूं अभिमन्यु अभियान पुलिस पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। झाबुआ जिले में भी पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में दिनांक 01/08 /2023 से 15/08/2023 तक यह अभियान चलेगा। अभियान का उद्देश्य महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूकता लाना, महिलाओं को सुरक्षित एवं पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषों का सहयोग सुनिश्चित करना है। विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु के द्वितीय चरण में जिला झाबुआ के ग्राम पिटोल में कन्या शिक्षा परिसर झाबुआ में जाकर जागरुकता अभियान चलाया गया है। इस कार्यक्रम में आज उप पुलिस अधीक्षक वर्षा सोलंकी (महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी), पिटोल चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर महिला आरक्षक मनीषा तडवाल के द्वारा अभिमन्यु अभियान का मूल उद्देश बताया एवं शपथ दिलाई गई कि झाबुआ में जिस प्रकार वधू मूल्य के रूप में एक बड़ी राशि दहेज़ दापा जो लड़की के परिजनों द्वारा लिया जाता है, इस प्रथा को समाप्त करने हेतु हम सभी लड़कियां प्रतिबद्ध हैं और जिले में अशिक्षा को दूर कर साक्षरता का प्रतिशत बढ़ाने में स्वयं आगे आकर पढ़ेंगे और अपने साथीगणों को भी प्रेरित करेंगे। डीएसपी वर्षा सोलंकी ने बालिकाओं को बताया कि अभियान पुरुषों और बालकों को महिला सम्मान और समानता हेतु प्रेरित करने के लिए चलाया जा रहा है, परन्तु बालिकाओ के बीच जाकर उन्हें अपने अधिकारों और पुलिस सहायता नंबरों को जानने और उनका उपयोग किस प्रकार करे, यह छोटी छोटी कहानियों के माध्यम से बताया। 340 से अधिक बालिकाओं ने अभियान में भाग लेकर “अभिमन्यु” बन सामाजिक कुरीतियों के कुचक्र को तोड़ने की प्रतिज्ञा ली। साथ ही पिटोल के शासकीय बालक हाई स्कूल के लगभग 210 बालकों को अभियान से जोड़ा जा कर , दहेज़ प्रथा,शराब पीने और अशिक्षित होने से क्या नुक्सान होता है बताकर, पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रश्नोत्तरी भराई गई। Post navigation कावड़ यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत, धर्म सभा के साथ किया समापन रास्ता भटके बालक को पुलिस ने परिजन से मिलवाया, जांच पड़ताल के बाद पिता को सौंपा