संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का करेंगे आभार व्यक्त
झाबुआ। नवनिर्वाचित सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया अपने चार दिवसीय प्रवास पर झाबुआ एवं अलीराजपुर आएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि भूरिया 4 दिसंबर की शाम को नई दिल्ली से रवाना होकर 5 दिसंबर को 11 बजे रतलाम संसदीय क्षेत्र के अलीराजपुर नगर पहुंचेंगे तथा दाहोद नाके से एक विशाल रैली के रूप में स्थानीय बस स्टैंड पहुंचेंगे जहां अलीराजपुर विधानसभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ एवं नगर के गणमान्य द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा। भूरिया रविवार को थांदला विधानसभा के काकनवानी ग्राम पहुंचेंगे वहां भी उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 7 दिसंबर को भूरिया मेघनगर तहसील के ग्राम रंभापुर में मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगे तत्पश्चात वे दोपहर में पेटलावद पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भूरिया मंगलवार को दोपहर में थांदला में आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे तथा वहां से झाबुआ के लिए शाम को प्रसथान करेंगे। भूरिया 9 को नई दिल्ली पहुंच कर संसद में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। भूरिया ने बताया कि भूरिया के साथ राष्ट्रीय स्तर, प्रादेशिक स्तर एवं जिला स्तिरिय कांग्रेस पदाधिकारी, नेताग उपस्थित रहंेगे। जिला कांग्रेस द्वारा भूरिया के स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही है। ज्ञातव्य है कि भूरिया ने रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर लोकसभा उपचुनाव में 88 हजार 877 रिकार्ड मतों से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। इस अवसर पर भूरिया के द्वारा इस ऐतिहासिक जीत पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन