झाबुआ। मुक्ति रथ निर्माण को लेकर शहर में सामाजिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से जिला टेंट एवं लाइट एसोसिएशन द्वारा जादूगर एनसी सरकार का मायाजाल कार्यक्रम 14 अप्रैल को रात्रि 7 बजे से पैलेस गार्डन में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जो भी राशि एकत्रित होगी, वह राशि सकल व्यापारी संघ द्वारा निर्मित किए जा रहे मुक्तिरथ में सहायता हेतु दान की जाएगी। आयोजन की संपूर्ण तैयारिया एसोसिएशन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम संयोजक नीरजसिंह राठोर एवं रवि जैन ने बताया कि जादूगर एनसी सरकार के महा मेगा-शो को लेकर कार्यक्रम स्थल पर संपूर्ण व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को रखी गई। जिसमें दायित्व सौंपे गए। जादूगर कार्यक्रम में प्रवेश व्यवस्था का जिम्मा सोनी एवं माहेश्वरी समाज की महिला मंडल को सौंपा गया है, जो कुंता सोनी के मार्गदर्शन में कार्य करेगी। पेजयल व्यवस्था अजय पंवार, अब्दुल रहीम संभालेंगे।
Trending
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- पेटलावद में हिंदू जागरण मंच बैठक संपन्न, नवीन दायित्वों की घोषणा, संगठन के पांच कार्यों पर कार्यकर्ताओं से किया संवाद
- विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को मिली कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा की जानकारी
- हनुमान गंज में खुलेआम बिक रही शराब, रहवासियों ने एसडीएम से की शिकायत
- इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण साधन है खेल
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी