थांदला। माता मरियम के जन्म का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पीआरओ फादर रोकी शाह ने बताया कि झाबुआ, ईशगढ़, भूरीमाटी, पंचकुई, गोपालपुरा, मेघनगर, थांदला, डूंगरीपाडा, बड़ीधामनी, अन्तोनपुर आदि स्थानों पर चर्चो में विशेष साज-सज्जा एवं रोशनी के साथ मिस्सा पूजा एवं विशेष प्रार्थना कर मां मरियम के प्रति कृतज्ञता एवं धन्यवाद अर्पित किया। थांदला मिशन प्रांगण में माता मरियम के जन्मोत्सव पर विशेष साज-सज्जा एवं रोशनी में मंगलवार शाम 6 बजे पर मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं याजक नवनियुक्त बिशप फादर बसिल भूरिया थे। उन्होंने माता मरियम भक्तो को सम्बोधित करते हुए कहा कि माता मरियम का जन्मोत्सव संसार भर में भक्तिभाव व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ दिन के लिए हम इश्वर को धन्यवाद दे। उन्होंने मां की ममता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे सांसारिक जीवन में मां कोई भी हो, किसी की भी हो ठंड, धूप, बारिश चाहे कोई भी परिस्तिथिति हो सबसे पहले मां अपने बच्चे की चिंता करती है और मां के आंचल में बच्चा अपने आप को सबसे सुरक्षित महसूस करता हैं। इसलिए किसी भी भाषा में माँ का शब्द दुनिया में सर्वश्रेष्ठ एवं मधुर लगता हैं। जब सांसारिक मां हमें इतना अधिक प्यार करती हैं। तो ईश्वर ने हमें स्वर्गिक मां मरियम को दिया है वे कितना अधिक प्यार करती होगी। माता मरियम को ईश्वर की मां होने का सोभाग्य प्राप्त। हम भी इस संसार में दीन, परोपकारी एवं सेवाभावी बने। तब हम मां के प्रति भक्ति एवं मां के जन्मोत्सव को सार्थक कर सकेंगे। समारोह में रतलाम से स्थानांतरित नवनियुक्त कैथोलिक चर्च थांदला के संचालक फादर कशमीर डामोर सहायक पल्लीपुरोहित फादर बसील भूरिया, फादर वीरेन्द्र भूरिया, फादर मैथ्यू, मरिया सुसाई में भाग लिया। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।
Trending
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
Next Post