अबदुल वली पठान, झाबुआ
सूफी संतों की पंरपरा और सांप्रदायिक सद्भावना का प्रतीक हजरत चांदशाह वली, गुलाबशाह वली रेहमतुल्लाह अलैह का उर्स 7 मई से 10 मई तक मनाया जाएगा। इस दौरान कुरआन ख्वानी, चादर शरीफ, मिलाद शरीफ, महफिल-ए-सिमां, महफिल-ए-रंग व कुल की फातेहा के साथ लंगरे आम जैसे प्रोग्राम होंगे। उर्स कमेटी झाबुआ द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।
यह होंगे कव्वाल
8 मई को रात 9 बजे आयोजित महफिल-ए-सिमां में मुरादाबाद के सरफराज चिश्ती कव्वाल पार्टी एवं मुंबई के टीवी सिंगार दानिश शबाब कव्वाल पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगे। वही 9 मई की महफिल ए सिमां में राजस्थान के उदयपुर के कव्वाल हाजी टिम्मू गुलफाम व उत्तरप्रदेश के बिजनोर के रईस-अनीस साबरी, 10 मई महफिल रंग व कुल की फातेहा में सुबह 9 बजे होगी, जिसमेें कव्वालियां होगी।
यह होंगे अतिथि
कार्यक्रम में रोज अलग-अलग अतिथि पहुंचकर कव्वालों व आयोजकों की हौसला अफजाई की जाएगी, जिनमें 8 मई को जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, डा. विक्रांत भूरिया, सुरेशचंद्र जैन पप्पू भैया, हितेश पडियार। 9 मई को अल्पसंख्यक आयोग सदस्य कमाल भाई, विधायक शांतिलाल बिलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, लाखनसिंह सोलंकी, सुनील शर्मा। कार्यक्रम के मुख्य परामर्शदाता भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे एवं मनोहर सेठिया रहेंगे। समिति के संरक्षक पंकज चोहान, राजेंद्र कांसवा, उर्स कमेटी अध्यक्ष जाकिर कुरेशी, उस्मान गनी, युसूफ खां, सचिव सइदुबाबा, अबदुल मजीद शेख, जुल्फिकार अली सैयद, इलियास खां, मीडिया प्रभारी जेनुद्दीन शेख, बबलू सैयद, मुस्लिम पंचायत सदर हाजी मुर्तुजा ने सभी अकीदतमंदों से प्रोग्राम में शरीक होकर होने की अपील की है।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Prev Post
Next Post